कश्मीर में 85 साल बाद फिर सजेगा कुंभ, 10 दिन तक चलेगा उत्सव; लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
कश्मीर के बांडीपोरा जिले के शादीपोरा में 15 से 24 जुलाई तक 10 दिवसीय कुंभ मेले का आयोजन होगा। स्वामी ...और पढ़ें

कश्मीर में 15 जुलाई को लगेगा कुंभ मेला देशभर से जुटेंगे लोग। एआई जेनरेटेड तस्वीर (सोर्स- जेमिनी)
HighLights
10-दिवसीय कुंभ मेला 15 जुलाई से शादीपोरा में
स्वामी कालिकानंद सरस्वती मठ कर रहा है आयोजन
लाखों श्रद्धालु जुटेंगे, सर्वधर्म सम्मेलन भी होगा
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान जुलाई में कुंभ मेला भी लगेगा। इसमें लाखों की संख्या में देशभर से श्रद्धालु जुटेंगे। गुरुवार को स्वामी कालिकानंद सरस्वती ने को घोषणा की कि उनका मठ बांडीपोरा जिले के शादीपोरा में मेले का पुनः आयोजन कर रहा है।
15 से 24 जुलाई तक चलने वाले मेले में तीन से चार लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। श्रीनगर में स्वामी कालिकानंद ने बताया कि वर्ष 2016 में कश्मीर में एक दिवसीय कुंभ मेले का आयोजन किया था, जिसमें लगभग 35 हजार लोगों ने भाग लिया था।
उस समय परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं, इसलिए मेला लंबे समय तक नहीं चल पाया, लेकिन इस बार 10 दिन का मेला लगेगा। वर्ष 1941 तक कश्मीर में कुंभ मेला नियमित रूप से होता था, लेकिन बाद में विभिन्न कारणों, जिनमें बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप भी शामिल हैं, के चलते यह परंपरा बंद हो गई।
मेले के दौरान सर्वधर्म सम्मेलन का भी आयोजन होगा जिसमें सभी धर्मों के लोग भाग ले सकेंगे। कश्मीर कुंभ के लिए संगीत तैयार किया गया जिसे जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा। कश्मीर के कई लोगों द्वारा ईरान की सहायता का स्वामी कालिकानंद ने स्वागत करते हुए कहा कि यह अच्छा है कि वे मदद कर रहें हैं।
यह भाईचारा सिर्फ शिया और शिया के बीच में नहीं रहकर सभी में होना चाहिए। कश्मीर में मारे गए हिंदूओं की सहायता के लिए भी इसी तरह आगे आना होगा। इस कुंभ से हम देश-विदेश में संदेश देना चाहते हैं कि 85 वर्षों की जो लड़ाई लड़े हैं, जिस खून, दर्द को हम देखें है, कश्मीरी हिंदू देखे हैं और आज भी वे मुसलमानों के साथ हैं। हम सभी एक हैं।
