विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PoK में लॉन्चपैड पर 500 आतंकी एक्टिव, बर्फबारी की आड़ में घुसपैठ की आशंका; हाई अलर्ट पर भारतीय सेना

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:08 PM (IST)

भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार, पीओके में लगभग 500 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के दौरान घुसपैठ की तैयारी में हैं।

पीओके में 500 आतंकियों के जमावड़े की खबर, सर्दियों में घुसपैठ की आशंका। फाइल फोटो

पीओके में 500 आतंकियों के जमावड़े की खबर, सर्दियों में घुसपैठ की आशंका। फाइल फोटो

HighLights

  1. पीओके में 500 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में।

  2. सर्दियों में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की आशंका।

  3. भारतीय सेना हाई अलर्ट पर, निगरानी बढ़ी।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित लॉन्चपैड पर करीब 500 आतंकवादियों के मौजूद होने का अनुमान है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, आतंकवादी सर्दियों में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। सुरक्षाबलों की निगरानी से बचने के लिए उन्हें तीन से चार सदस्यों वाले छोटे समूहों में बांटा गया है।

खुफिया अधिकारियों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकवादियों को पाकिस्तानी सेना ने बर्फीले और ऊंचाई वाले इलाकों में इस्तेमाल होने वाले विशेष उपकरण मुहैया कराए हैं।

बर्फबारी की आड़ में कर सकते हैं घुसपैठ की कोशिश

दावा है कि लॉन्चपैड के आसपास पाकिस्तानी सैनिक तैनात हैं और ड्रोन के जरिए भारतीय सेना की गतिविधियों तथा संभावित घुसपैठ मार्गों पर नजर रखी जा रही है।

खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि आतंकवादी भारी बर्फबारी के दौरान भी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, पीओके और बलूचिस्तान में जारी अशांति के बीच इन गतिविधियों को उसकी आंतरिक चुनौतियों से ध्यान भटकाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सीमा पार गतिविधियों से जुड़े खुफिया इनपुट के बाद भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है। घुसपैठ रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

यह भी पढ़ें- सर्विस राइफल के साथ गायब हुआ जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑफिसर, इलाके में मचा हड़कंप