कश्मीर के 4 अधिकारियों को मिली DSP की जिम्मेदारी, आईजीपी ने पहनाए नए रैंक के बैज
जम्मू-कश्मीर पुलिस में चार अधिकारियों को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है। आईजीपी कश्मीर सुजीत कुमार ने उन्हें ...और पढ़ें
-1794761776677_m.webp)
कश्मीर पुलिस में चार अधिकारियों को मिली डीएसपी की नई जिम्मेदारी।
HighLights
जम्मू-कश्मीर पुलिस में चार अधिकारियों को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया।
आईजीपी कश्मीर सुजीत कुमार ने औपचारिक रूप से डीएसपी रैंक के बैज पहनाए।
अधिकारियों को ईमानदारी, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने का आह्वान किया गया।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस में चार अधिकारियों की पदोन्नति के साथ उनकी जिम्मेदारियों का दायरा भी बढ़ गया है। रविवार को श्रीनगर स्थित जोनल पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में आईजीपी कश्मीर सुजीत कुमार ने चार अधिकारियों को औपचारिक रूप से डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) रैंक के बैज पहनाए।
डीएसपी रैंक पाने वाले अधिकारियों में नवीन असद, अनवर खानजी, रिपन और फरहाना बेग शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों ने अपनी परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी की है, जिसके बाद उन्हें इस पद पर नियमित पुष्टि मिली।
समारोह में आईजीपी सुजीत कुमार ने अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि डीएसपी रैंक मिलने के साथ उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपने कार्यों में ईमानदारी, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि पुलिस अधिकारियों को कानून के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए जनता की सेवा पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करनी चाहिए।
डीआईजी सेंट्रल कश्मीर रेंज राजीव ओमप्रकाश पांडे ने भी चारों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनसे पेशेवर दक्षता, नेतृत्व क्षमता और जनहितैषी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की अपील की। इस मौके पर एसएसपी श्रीनगर डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
नवपुष्ट डीएसपी ने अपने प्रशिक्षण और परिवीक्षा अवधि के दौरान मिले मार्गदर्शन व सहयोग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।