Jammu Kashmir: मजबूत इरादे और जुनून से हर बुलंदियां छू सकती हैं महिलाएं : प्रीति
महिलाओं को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना चाहिए। बड़ा सपना देखना चाहिए और उसका पीछा करना चाहिए। कड़ी मेहनत के बाद जब सफलता की कहानी लिखी जाती है वह कई बार रोचक उपन्यास और फिल्म की पटकथा जैसी बन जाती है।
श्रीनगर, संवाद सहयोगी : कुछ करने का अगर जुनून हो तो महिलाएं किसी भी बुलंदी को छू सकती हैं। चाहे वह पैशन हो प्रोफेशन। प्रोफेशन में भी पैशन मददगार साबित होता है। ये बातें फैशन और ट्रेवल ब्लागर के रूप में यात्रा शुरू कर अपनी विशिष्ठ पहचान बना चुकी प्रीति पाहूजा चावला ने कहीं। कश्मीर दौरे के क्रम में एक संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि अपने फैशन के प्रति जुनून के दम पर ही आज वह एक संपन्न उद्यमी तक का सफर तय किया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना चाहिए। बड़ा सपना देखना चाहिए और उसका पीछा करना चाहिए। कड़ी मेहनत के बाद जब सफलता की कहानी लिखी जाती है वह कई बार रोचक उपन्यास और फिल्म की पटकथा जैसी बन जाती है। प्रीति भी साधारण पृष्ठभूमि से आज ब्लागर, फैशनिस्ट या उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह बताती हैं कि आज उनके 177 हजार फालोअर्स हैं, जो उनके फैशन सेंस के कायल हैं। यह बड़ी उपलब्धि है।
कालेज के दिनों से थी उद्यमिता में रुचि : प्रीति ने कहा कि अंग्रेजी आनर्स की पढ़ाई कर रही थीं, तभी से उद्यमिता के बारे में सोचती थीं। वह सोच एक दिन जुनून में बदल गया। इस जुनून में साधारण पृष्ठभूमि को आड़े नहीं आने दिया। बल्कि उसे अपनी शक्ति बनाई। लक्ष्य की ओर छोटा-छोटा कदम बढ़ाया। और कड़ी मेहनत से हाटलेश नाम से ई-कामर्स ब्राड भी बनाया है जो काफी लोकप्रिय है। आज युवा और युवतियां उनका फालो करते हैं। इसलिए युवतियों और महिलाओं को पैशन से कोई काम करना चाहिए।