पेयजल की सप्लाई न होने से लोग नाराज
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे में मंगलवार को पीएचई विभाग द्वारा पीने के पानी की सप्लाई को ठ
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 07:53 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 07:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे में मंगलवार को पीएचई विभाग द्वारा पीने के पानी की सप्लाई को ठप रखे जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी की सप्लाई ठप रखे जाने से लोगों में विभाग के खिलाफ कड़ा रोष है।
स्थानीय निवासी अशोक कुमार, सुरज प्रकाश, राम लाल, रतन लाल ने बताया कि शहर में तो पीएचई विभाग को दो बार पानी की सप्लाई दी जानी चाहिए, परंतु यहां आए दिन पानी की सप्लाई को बंद रखा जाता ह। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता ह।
इस संबंध में बात करने पर पीएचई विभाग के एईई अशोक गुप्ता ने बताया कि सप्लाई को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें