दो सड़क हादसों में पांच घायल
जागरण संवाददाता, राजौरी : पुंछ व राजौरी में हुए दो हादसों में पांच लोग घायल हो गए। पांचों को उपचार क
जागरण संवाददाता, राजौरी : पुंछ व राजौरी में हुए दो हादसों में पांच लोग घायल हो गए। पांचों को उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती करवाया गया है। जबकि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कार संख्या नंबर जेके12ए-6133 पुंछ के भाटाधुलियां क्षेत्र में खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर प्रादेशिक सेना के जवान वकार यूनुस की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य का उपचार प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में ही किया जा रहा है।
वहीं, राजौरी के मंजाकोट तहसील के ढेरीरलेयोट क्षेत्र में बस व टाटा मोबाइल की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में टाटा मोबाइल का चालक मुहम्मद ताज निवासी चंबीतरार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मंजाकोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करने के बाद जांच का कार्य शुरू कर दिया है।