शिव मंदिर गदेंह निर्माण का ट्रस्ट गठित
संवाद सहयोगी सुंदरबनी अतिरिक्त उप जिला विकास आयुक्त विनोद कुमार बेनहाल की देखरेख में मं
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : अतिरिक्त उप जिला विकास आयुक्त विनोद कुमार बेनहाल की देखरेख में मंदिर के ट्रस्ट निर्माण गठित कमेटी को अंतिम रूप दिया गया। पहाड़ियों की प्राकृतिक छटा के बीच बनें शिव मंदिर पैली में ट्रस्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था।
जिसको देखते हुए प्रशासन ने ट्रस्ट निर्माण के लिए लोगों की बैठक मंदिर परिसर पैली गंदेह में बुलाई। जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा शहर, दूर-दराज ओर पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फैसला लिया गया कि मंदिर निर्माण के ट्रस्ट में 13 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी।
जिसको शुक्रवार को अतिरिक्त उप जिला विकास आयुक्त सुंदरबनी की देखरेख मेंअंतिम रूप दे दिया गया। जिसमें राम सेवक दास, श्यामलाल शर्मा सूरज चांद ओमप्रकाश, सुभाष चंद्र सतपाल, रमेशचंद्र, जगदीश चंद्र, कुंजलाल, सतपाल, बिहारीलाल, प्रकाश चंद्र, कुंजलाल को कमेटी में शामिल किया गया। जिसके बाद मंदिर के ट्रस्ट का पंजीकरण हो गया। इसके लिए युवाओं सहित काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया है।