नौशहरा में भी नहीं चले यात्री वाहन
संवाद सहयोगी नौशहरा जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्टरों एसोसियेशन द्वारा गुरूवार बंद की काल को ल
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 12:37 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 12:37 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्टरों एसोसियेशन द्वारा गुरूवार बंद की काल को लेकर राज्य के अन्य भागों की तरह नौशहरा में भी चक्का जाम रहा। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि जम्मू के टोल प्लाजा के विरोध में अपनी मांगों को लेकर एसोसियेशन द्वारा एक दिन के चक्का जाम की काल दी गई थी। इसका पूरा असर नौशहरा में भी देखने को मिला। सुबह से ही यात्री वाहन नहीं चले, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बंद के चलते छात्र भी समय पर अपने स्कूल, कॉलेजों तक नही पहुंच पाए। इससे उनकी पढ़ाई पर भी काफी असर पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें