तैयारी पूरी आज से शुरू होगी रामलीला
जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर के शाखा मैदान में नवरात्रों में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसकी त
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 09:44 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 09:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर के शाखा मैदान में नवरात्रों में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। वीरवार को रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है।
नगर के शाखा मैदान में पिछले कुछ दिन से मंच को तैयार करने के साथ साथ मंचन की तैयारियों में कलाकार जुटे है। रामलीला क्लब के अध्यक्ष विशाल दत्ता ने कहा कि सभी तैयारियोंको लगभग पूरा किया गया है। 11 अक्टूबर से रामलीला का मंचन आरंभ होगा जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। दशहरे का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें