शिक्षकों ने मांगा अपना बकाया वेतन
जागरण संवाददाता, राजौरी : सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त हबर-ए-तालीम अध्यापकों ने वेतन न मिलने पर
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 06:57 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 06:57 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त हबर-ए-तालीम अध्यापकों ने वेतन न मिलने पर विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द हमारा वेतन जारी किया जाए अन्यथा हम प्रदर्शन करने को विवश होंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे यूनियन के जिला अध्यक्ष मंजूर खान ने कहा कि पिछले छह माह से हमें वेतन नहीं मिल पाया है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द हमारी समस्या को हल किया जाए और हमारा वेतन जारी किया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में हम लोग उग्र प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें