विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: घर में अचानक भड़की आग, देखते ही देखते सबकुछ जलकर राख; राजौरी में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:33 PM (IST)

राजौरी जिले के सुरनकोट तहसील के फजलाबाद में भीषण आग लगने से एक रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो ...और पढ़ें

सुरनकोट के फजलाबाद में आग ने मकान और घर का सारा सामान किया राख। (फाइल फोटो)

सुरनकोट के फजलाबाद में आग ने मकान और घर का सारा सामान किया राख। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुरनकोट के फजलाबाद में एक मकान आग से जला।

  2. घरेलू सामान नष्ट, परिवार को भारी आर्थिक नुकसान।

  3. पीड़ित परिवार बेघर, प्रशासन से मदद की मांग।

जागरण संवाददाता, राजौरी। जिले के सुरनकोट तहसील के फजलाबाद क्षेत्र में आग लगने की घटना में एक रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में मकान के अंदर रखा घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया, जिससे प्रभावित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आगजनी की इस घटना के बाद परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, फजलाबाद निवासी रविज अहमद पुत्र मुहम्मद बशीर के रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि परिवार को सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। कुछ ही समय में मकान के भीतर रखा फर्नीचर, बिस्तर, कपड़े, घरेलू उपयोग का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं।

परिवार को बड़ा आर्थिक झटका

आग लगने से मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा और पूरा घर राख में तब्दील हो गया। इस घटना के चलते परिवार का आशियाना छिन गया और उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। मकान और घरेलू सामान के नष्ट होने से परिवार को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाने और पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आगजनी जैसी घटनाओं में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करना जरूरी है, ताकि उन्हें दोबारा अपना जीवन व्यवस्थित करने में मदद मिल सके।

आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन जारी

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और संपत्ति को हुए कुल नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हादसे ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।