सर्पदंश से महिला की मौत
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : अपने घर में ही काम करने के दौरान एक महिला को जहरीले सांप ने
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : अपने घर में ही काम करने के दौरान एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने महिला को इलाज के लिए तत्काल सुंदरबनी के सरकारी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम देवी पत्नी संजय कुमार निवासी बुढाणु धर्मशाला की घर में ही किसी कार्य में जुटी हुई थी। अचानक सामने से एक जहरीले सांप ने उसको डंस लिया। जिसके बाद उसकी गंभीर हालत होती देख परिजनों व पड़ोसियों ने उसे सुंदरबनी के सरकारी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि सांप इतना जहरीला था कि जहर महिला के पूरे शरीर में फैल गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।