अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी पेयजल किल्लत
संवाद सहयोगी सुंदरबनी लंबित मांगों को लेकर 23 दिन से हड़ताल कर रहे जलशक्ति विभाग के कर्मि
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 08:40 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 08:40 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : लंबित मांगों को लेकर 23 दिन से हड़ताल कर रहे जलशक्ति विभाग के कर्मियों ने शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण सुंदरबनी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की किल्लत बढ़ गई है। अस्थाई कर्मियों की हड़ताल से स्थाई कर्मियों के सहारे विभाग बड़ी मुश्किल से पेयजल आपूर्ति कर रहा है। कर्मियों ने उपराज्यपाल से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें