राजौरी-थन्ना मंडी मार्ग जर्जर, लोग परेशान
जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी से थन्ना मंडी जाने वाले मार्ग की हालत जर्जर है जिससे लोगों के स
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:18 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:18 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी से थन्ना मंडी जाने वाले मार्ग की हालत जर्जर है जिससे लोगों के साथ साथ वाहन चालक भी परेशान हैं।
अशोक कुमार, मुहम्मद अकरम, शकील अहमद ने कहा कि पिछले काफी समय से राजौरी से थन्ना मंडी जाने वाला मार्ग की हालत खराब है। इसकी मरम्मत के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है लेकिन समस्या को दूर करने के लिए प्रयास नहीं किया जा रहा। मार्ग की हालत जर्जर होने से यात्री वाहन चालकों ने भी इस रूट पर वाहन चलाना काफी कम कर दिया है। वहीं निजी वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत करवाई जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें