नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के वार्ड एक के साथ मिनवार नदी में मंगलवार शाम को अज्ञात व्यक्ति का शव ब
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 May 2018 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 29 May 2018 09:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के वार्ड एक के साथ मिनवार नदी में मंगलवार शाम को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक उसका पहचान नही हो पाई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किया गया कि मिनवार नदी में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नौशहरा करण चलौत्रा ने उसे कब्जे में लिया और पुलिस की टीम शव को लेकर अस्पताल नौशहरा पहुंची। यहां पर शव को पहचान के लिए उप जिला अस्पताल में बने शव गृह में रख दिया गया है। व्यक्ति की आयु 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें