जम्मू-कश्मीर में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, राजौरी में रिटायर्ड ASI की हत्या; सगा भाई गिरफ्तार
राजौरी के कोटरंका में जमीनी विवाद के चलते सेवानिवृत्त एएसआई सखी मुहम्मद की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस ...और पढ़ें

राजौरी में जमीन विवाद में रिटायर्ड पुलिस ASI की हत्या। (फाइल फोटो)
HighLights
राजौरी में सेवानिवृत्त एएसआई सखी मुहम्मद की हत्या।
जमीनी विवाद को लेकर हुई वारदात।
पुलिस ने मृतक के भाई को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, राजौरी। जिले की कोटरंका तहसील के मोहड़ा पंचायत में शुक्रवार को जमीनी विवाद के चलते जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त एएसआई सखी मुहम्मद की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात में मृतक के सगे भाई रफीक अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सखी मुहम्मद निवासी पंचायत मोहड़ा, तहसील कोटरंका, जिला राजौरी जम्मू-कश्मीर पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे।
शुक्रवार को मोहड़ा गांव में उनकी हत्या की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की हत्या की खबर से स्थानीय लोग भी स्तब्ध रह गए।
जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद
बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद था। इसी विवाद के दौरान सखी मुहम्मद की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के भाई रफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है, ताकि विवाद की प्रकृति, वारदात से पहले की परिस्थितियों और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
घटनास्थल मोहड़ा पंचायत पुलिस थाना कंडी के अधिकार क्षेत्र में आता है। सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान जमीन से जुड़े विवाद और दोनों भाइयों के बीच संबंधों सहित अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
दो भाइयों के बीच विवाद के बाद हत्या से क्षेत्र में सनसनी
इस वारदात के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों के लिए यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि इसमें एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। हालांकि, घटना से जुड़ी विस्तृत परिस्थितियों और विवाद की पृष्ठभूमि को लेकर पुलिस की ओर से अभी अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
फिलहाल पुलिस ने रफीक अहमद को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस पूछताछ और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जमीन को लेकर विवाद कब से चल रहा था और वारदात किन परिस्थितियों में हुई। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।