पीने के पानी की सप्लाई ठप, लोग परेशान
संवाद सहयोगी, नौशहरा: नगर के वार्ड तीन में बुधवार को पीएचई विभाग द्वारा पीने के पानी की सप्लाई को बं
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 12:22 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 06:50 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा: नगर के वार्ड तीन में बुधवार को पीएचई विभाग द्वारा पीने के पानी की सप्लाई को बंद रखे जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन सप्लाई बंद रहने के कारण लोगों में विभाग के प्रति काफी रोष है।
लोगों ने बताया कि आए दिन हमारे यहां पीने के पानी की सप्लाई को बंद रखा जाता है, जबकि विभाग को पता है कि नगर के लोग पूरी तरह से पीएचई विभाग द्वारा दी जाने वाली पानी की सप्लाई पर ही निर्भर हैं। अगर एक दिन सप्लाई बंद हो जाए तो हमारे लिए मुसिबत बन जाती है क्योंकि इसके अलावा कोई विकल्प भी नही है। इस संबंधी पीएचई विभाग के एईई अशोक गुप्ता ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से सप्लाई बंद रही है, जिसे ठीक किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें