विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajouri में मौलवी ने छठी के छात्र को जमकर पीटा, मदरसे के अंदर जंजीरों से बंद कर रखा; FIR दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Sun, 23 Jul 2023 10:25 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2023 12:15 AM (IST)

राजौरी शहर से सटे दस्सल पुल्लिलियां गांव में मदरसे में एक मौलवी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। ...और पढ़ें

राजौरी में मौलवी ने छठी के छात्र को जमकर पीटा, मदरसे के अंदर जंजीरों से बांद कर रखा
राजौरी में मौलवी ने छठी के छात्र को जमकर पीटा, मदरसे के अंदर जंजीरों से बांद कर रखा

राजौरी, जागरण संवाददाता। राजौरी शहर से चंद किलोमीटर दूर दस्सल पुल्लिलियां गांव में चल रहे मदरसे में पढ़ाई करने वाले छठी कक्षा के छात्र को वहां के मौलवी ने जमकर पीटा। इतना ही नहीं, पिछले तीनों से उसे जंजीरों से बांद कर मदरसे के अंदर रखा। किसी तरह से बच्चा वहां से निकलकर राजौरी शहर तक पहुंचा जिसके बाद उसने स्थानीय लोगों को अपनी आपबीती सुनाई।

इसके बाद पुलिस के साथ-साथ बाल संरक्षण इकाई को भी सूचित किया गया। जिसके बाद बच्चे का मेडिकल करवाने के साथ उसे सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया और मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई को शुरू कर दी गई।

मदरसे से भाग गया था बच्चा

बच्चे के अनुसार, कुछ रोज पहले वह मदरसे से भागा और अपने घर जो अंदरूठ गांव में है वहां पहुंच गया। उसने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने उझे वापस मदरसे में छोड़ दिया। वहां पर उसके साथ मारपीट हुई और कुछ दिनों के बाद वो फिर से मदरसे से भाग गया और थोड़ी दूरी पर ही एक व्यक्ति ने उसे पकड़ा और वापस मदरसे में लाकर छोड़ दिया।

पीड़ित ने बताया कि यह शुक्रवार की घटना है। मौलवी बशारत ने मुझे डंडे के साथ पीटा और जंजीरों के साथ मदरसे के अंदर ही बंद कर दिया। रविवार की सुबह नमाज के समय मौका मिला और मैं मदरसे से निकलकर राजौरी शहर में पहुंच गया। उसके बाद लोगों ने मेरे हाथ में जंजीर बंदी हुई और मेरे शरीर पर पिटाई के निशान देखे। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस के साथ-साथ बाल संरक्षण इकाई को दी।

'सुरक्षित हाथों में है बच्चा'

टीम के सदस्यों ने पहले बच्चे का मेडिकल कालेज में मेडिकल करवाया। उसके बाद उसे सुरक्षित ठिकाने पर भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया है। फिलहाल, अभी तक मौलवी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस संबंध में बात करने पर बाल संरक्षण इकाई की कानूनी अधिकारी शिवांगी कांत शर्मा ने कहा कि बच्चा सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके अपनी कार्रवाई को शुरू कर दिया है।