बारिश में गिरा कच्चा मकान
संवाद सहयोगी नौशहरा गांव चौकी में रविवार को एक गरीब व्यक्ति का कच्चा मकान बारिश में गि
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 06:52 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा: गांव चौकी में रविवार को एक गरीब व्यक्ति का कच्चा मकान बारिश में गिर गया, जिसके कारण घर में रखा सारा समान मलबे में दब गया।
जानकारी अनुसार रविवार सुबह गांव चौकी में पूर्ण दास का कच्चा मकान गिर गया, उस समय घर के सभी लोग अन्य मकान में थे। इसके चलते जानी नुकसान होने से बच गया, परंतु मकान गिरने से पूर्ण चंद का सारा समान मलबे के नीचे आने से खराब हो गया। पूर्ण चंद के पास दो ही कच्चे कमरे थे, जिनमें वह अपने परिवार के साथ रहता था। उसने अब सरकार से सरकारी सहायता देने की मांग की है, फिर से सिर छुपाने के लिए कमरा बना सके।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें