सड़क हादसे में बीस से अधिक घायल
जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी व पुंछ जिले में हुए विभिन्न सड़क हादसों में करीब बीस लोग घायल हो गए।
जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी व पुंछ जिले में हुए विभिन्न सड़क हादसों में करीब बीस लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि कुछ घायलों का उपचार सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने सभी मामलों को दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई को शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार कार (जेके11सी- 9332) और टिप्पर (जेके11सी- 9643) की जम्मू पुंछ हाइवे पर ¨चगस के पास टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए, जिसका उप जिला अस्पताल नौशहरा में उपचार किया जा रहा है। एक अन्य सड़क हादसा जम्मू-पुंछ हाइवे पर डेरी रैलीओट में हुआ। टाटा सुमो (जेके12-3139) मेंढर से राजौरी आ रही थी। डेरी रैलीओट गांव के वाहन का चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क से उतरकर खेतों में जा पलटा। इस हादसे में वाहन में सवार छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मंजाकोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी प्रकार, कार (जेके11सी- 6295) में सवार छह लोग राजौरी से दरहाल की तरफ जा रहे थे। कसाना गांव के पास कार सड़क पर पलट गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।
जम्मू पुंछ हाइवे पर मुरादपुर गांव के पास कार संख्या (जेके11बी-7172) की सैन्य वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुंछ के कुनिया क्षेत्र में मिनी बस (जेके12-2057) सड़क के बीचोबीच ही पलट गई। इस बस में कई विद्यार्थी व अन्य लोग सफर कर रहे थे। इस हादसे में 12 से अधिक लोगों को मामूली चोट आई और आसपास के लोगों ने सभी घायलों को मिनी बस से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने सभी मामलों को दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।