पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद किया
संवाद सहयोगी सुंदरबनी/ नौशहरा सुंदरबनी और नौशहरा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी/ नौशहरा : सुंदरबनी और नौशहरा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गंाधी की 28वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट कर याद किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुंदरबनी के अध्यक्ष रैना ने कहा कि आज के दौर में देश की जनता मोबाइल फोन, इंटरनेट, कंप्यूटर जैसी सुविधाएं ले रही है, जो देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी द्वारा ही उस समय यह क्रांति लाई थी जो आज देश के समकक्ष है। उन्होंने कहा उसी बलबूते पर आज देश तरक्की के शिखर पर पहुंचा है, जिस प्रकार देश को राजीव गांधी बनाना चाहते थे। इस मौके पर काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता व महिला शक्ति भी मौजूद रहीं। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्योट में भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल खजूरिया ने लोगों को संबोधित किया। वहीं, नौशहरा में भी कांग्रेस के नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र के सामने दो मिनट का रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता मास्टर सोमराज ने कहा कि भारत की आजादी से पहले और बाद में कांग्रेस ने ही देश के लिए कुर्बानी दी है। हमें स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गौरव पराशर, विजय बक्शी के अलावा पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।