नौशहरा में नवोदय विद्यालय खोलने की उठाई मांग
संवाद सहयोगी नौशहरा कस्बे के लोगों ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री एवं उप राज्यपाल जम्मू कश्म
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 01:43 AM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 01:43 AM (IST)
संवाद सहयोगी , नौशहरा : कस्बे के लोगों ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री एवं उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर से नौशहरा में नवोदय विद्यालय खोलने की मांग की है, ताकि सीमावर्ती गांवों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, गौरव कुमार, नवीन कुमार ने कहा कि नौशहरा में आए दिन पाक सेना की गोलाबारी होती रहती है। इसके कारण सीमावर्ती गांवों में रहने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। यही वजह है कि पढ़ाई के मामले में सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चे पिछड़ रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार को जल्द से जल्द नौशहरा में नवोदय विद्यालय खोल देना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें