पाकिस्तान ने केरी सेक्टर में की गोलाबारी
जागरण संवाददाता राजौरी पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को नियंत्रण रेखा पर राजौरी के केरी
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 07:02 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:25 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को नियंत्रण रेखा पर राजौरी के केरी सेक्टर में फिर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इस सेक्टर में करीब एक सप्ताह पहले गोलाबारी हुई थी। पाकिस्तान ने केरी में सैन्य चौकियों के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब छह बजे केरी सेक्टर में अचानक मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इस दौरान कई गोले लोगों के घरों के आसपास गिरे। इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद भारतीय सेना ने भी पाक सेना को करारा जवाब दिया। इसके बावजूद पाक सेना गोलाबारी जारी रखे हुए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें