पाक सेना ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, महिला घायल
पाक सेना बर्फ गिरने से पहले पहले अधिक से अधिक आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने का प्रयास कर रही है।
राजौरी, [जागरण संवाददाता]। पाक सेना ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सैन्य चौकियों के साथ साथ रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रही है। इस गोलाबारी में बालाकोट सेक्टर में एक महिला भी घायल हुई है जिसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल मेंढर में भर्ती करवाया गया है।
इसके साथ साथ पाक सेना तरकुंडी सेक्टर व शाहपुर सेक्टर में भी गोलाबारी कर रही है। भारतीय सेना द्वारा पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी पाक सेना लगातार गोलाबारी को जारी रखे हुआ है।
घुसपैठ करवाने के लिए पाक सेना कर रही गोलबारी
आने वाले समय में बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बर्फ गिरने से अधिकतर घुसपैठ के मार्ग बंद हो जाते है। पाक सेना बर्फ गिरने से पहले पहले अधिक से अधिक आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने का प्रयास कर रही है। यहीं कारण है कि पाक सेना बार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है।
यह भी पढें: एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास में 18 साल से सक्रिय आतंकी नजार उड़ी में मारा गया