सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
जागरण संवाददाता, राजौरी : जम्मू-पुंछ हाईवे पर चटेयार गांव के पास हुई दो कारों की टक्
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 01:24 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 01:24 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : जम्मू-पुंछ हाईवे पर चटेयार गांव के पास हुई दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार चटेयार गांव में जेके 02 बीएक्स-9284 व जेके 11बी-0072 की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को पास के सैन्य अस्पताल में लाया। यहां पर उपचार के दौरान शहराब अहमद पुत्र मुहम्मद जमान निवासी छुंगा मेंढर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायल का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों वाहनों को जब्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें