करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
जागरण संवाददाता, राजौरी : उप जिला कोटरंका के तरगाई क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 May 2018 09:10 PM (IST)Updated: Tue, 29 May 2018 09:10 PM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : उप जिला कोटरंका के तरगाई क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मुहम्मद शकील पुत्र मुहम्मद मुंछी निवासी तरगाई घर के पास ही काम कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के तारों को छू गया और जोरदार झटके के साथ जमीन पर जा गिरा। उसी समय आसपास के लोगों ने उसे पास के सैन्य शिविर में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें