राशन डीलर पर केरोसिन नहीं देने का आरोप
संवाद सहयोगी, कालाकोट : कस्बे सहित गांव में भी लोग केरोसिन के लिए परेशान हैं। लोगों का कहना है कि
संवाद सहयोगी, कालाकोट :
कस्बे सहित गांव में भी लोग केरोसिन के लिए परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कस्बे व गांव में जो केरोसिन डिपो हैं उनसे केरोसीन नहीं मिल रहा। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय निवासी अशोक ¨सह, अजय कुमार, संजीव कुमार आदि ने बताया कि केरोसिन को लेकर वह कई दिन से परेशान हैं। केरोसिन उन्हें किसी भी डिपो से नहीं मिल रहा और डीलर यही कह कर टाल मटोल कर देते हैं कि केरोसिन नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उनके हिस्से का केरोसिन कहा जा रहा है इसकी जांच होनी चाहिए।
खासकर जिन गांव में बिजली सुविधा नहीं है। उन गांव में लोग अपने घरों में उजाला करने को केरोसिन पर निर्भर हैं। गांव गुलाबगढ़ लालू खेत्र व ¨पगा गाला आदि गांव के लोगों का कहना है कि वह लोग भी केरोसिन नहीं मिलने की समस्या से परेशान हैं।
ग्रामीणों ने कहा प्रशासन व जन वितरण विभाग के अधिकारियों से कहा कि केरोसीन उनको जल्द मुहैया करवाकर परेशानी को दूर किया जाए।
वहीं, सप्लाई ऑफीसर मुहम्मद अशरफ का कहना है कि अगले कुछ दिनों में लोगों की केरोसिन की परेशानी भी दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि केरोसिन डीलरों से केरोसिन संबंधित जांच का कार्य चल रहा था और अब जल्द ही उन्हें केरोसिन कोटा मुहैया कर लोगों को केरोसिन देने को कहा जाएगा।