एक माह से नहीं मिला सरकारी राशन
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे में एक माह से सरकारी राशन की आपूर्ति नहीं हो पाई है। लोगों को भी राशन न
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे में एक माह से सरकारी राशन की आपूर्ति नहीं हो पाई है। लोगों को भी राशन नहीं मिल पाया है, जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा कई बार प्रशासन के आगे राशन आपूर्ति की गुहार लगाने के बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्थानीय निवासी सूरज प्रकाश, मोहन लाल, अश्विनी शर्मा ने बताया कि हर माह समय पर सरकारी राशन नहीं दिया जाता है। जब भी लोग राशन डिपो में जाए तो कहां जाता है कि आज आटा नहीं हैं तो कभी चावल नहीं है, ऐसे ही एक माह हो गया है। सरकार अगर राशन डिपो में समय पर राशन की आपूर्ति नहीं कर सकती तो इसे बंद कर देना चाहिए। इससे हमें यह आशा तो नहीं रहेगी कि हमें कम दाम में सरकारी राशन डिपो से सामान मिल जाएगा। इस संबंध में टीएसओ नौशहरा भारत कुमार ने बताया कि हमारे पास राशन की कमी नहीं है। समय सारणी के अनुसार लोग आकर इसे ले सकते हैं। अगर लोगों को समय पर राशन नहीं मिल रहा है तो इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।