पीएचई डेलीवेजरों को 44 माह से नहीं मिला वेतन
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : पीएचई वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रेम कुमार ने कहा कि पिछले 44 माह स
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : पीएचई वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रेम कुमार ने कहा कि पिछले 44 माह से अस्थाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वर्षो से विभाग में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों से पूरा काम लिया जा रहा है। इसके बावजूद उन्हें अभी तक डेलीवेजर नहीं बनाया गया और न ही उन्हें स्थाई करने पर कोई नीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि मंत्रियों और नेताओं से मात्र मौखिक आश्वासन ही मिल पाए हैं। इससे पीएचई में कार्यरत अस्थाई कर्मचारी आहत हैं। उनको अपना खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन यापन का संकट आन पड़ा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही उन्हें वेतन जारी नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के साथ पानी की सप्लाई भी बंद करेंगे और आवश्यकता पड़े तो आत्मदाह करने से भी नहीं चूकेंगे।