चार पर हत्या का केस, चौकी अफसर निलंबित
जागरण संवाददाता, राजौरी : केरी खब्बास में दो दिन पहले हुई 15 वर्षीय युवक की रहस्यमय परिि
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Apr 2018 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 11:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : केरी खब्बास में दो दिन पहले हुई 15 वर्षीय युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इनमें दो भाई भी शामिल हैं। वहीं, कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। चंद्र प्रकाश की मौत के मामले को लेकर डीएसपी मुख्यालय जसवंत ¨सह ने जांच कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मामले में चौकी अफसर खब्बास फैज हुसेन को निलंबित कर दिया गया है।
परिवार के सदस्यों ने बहुसंख्यक समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के लिए शुक्रवार को प्रदर्शन किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें