विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anantnag Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: अनंतनाग सीट पर मियां अल्ताफ ने किया खेला, मुफ्ती को दी करारी शिकस्त

Published: Mon, 03 Jun 2024 08:11 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:04 PM (IST)

अनंतनाग-राजौरी (Anantnag lok sabha election Result Live) जम्मू-कश्मीर की सबसे दिलचस्प सीट मानी जा रही है। इस सीट पर छठे ...और पढ़ें

Anantnag Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: अनंतनाग सीट पर मियां अल्ताफ ने किया खेला
Anantnag Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: अनंतनाग सीट पर मियां अल्ताफ ने किया खेला

डिजिटल डेस्क, अनंतनाग। दो वर्ष पहले अस्तित्व में आया जम्मू कश्मीर का अनंतनाग-राजौरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (Anantnag Lok Sabha Chunav Result 2024) प्रदेश की अन्य चार संसदीय सीटों की तुलना में कहीं ज्यादा दिलचस्प है। 

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। पूरे देश की नजर इन नतीजों पर टिकी हुई हैं, लेकिन सबसे ज्यादा इस बार जम्मू-कश्मीर चर्चा में हैं। यहां पर नतीजों के लिए मतगणना हो चुकी है और अनंतनाग राजौरी सीट पर परिणाम नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ अहमद के पक्ष में गया है। इस सीट पर मियां अल्ताफ ने बड़े अंतर से महबूबा मुफ्ती को हराया है। 

इस बार यहां से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पीडीपी से मैदान में उतरी थीं। इस सीट पर 25 मई को चुनाव हुए थे। अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर 53 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

मियां अल्ताफ अहमद (Jammu & Kashmir National Conference) - 521836 (+ 281794)

महबूबा मुफ्ती (Jammu & Kashmir Peoples Democratic Party) - 240042 ( -281794)

जफर इकबाल खान मन्हास (Jammu and Kashmir Apni Party)- 142195

मोहम्मद सलीम पारे (Democratic Progressive Azad Party) - 25561

अब्दुल रऊफ मलिक (Independent)- 10582

सुशील कुमार शर्मा (Independent)- 9228

सज्जाद अहमद डार (Independent)- 8004

इमरान शेख (Independent)- 7485

नोटा (NOTA)- 6223

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।