विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन का तांडव जारी, वैष्णो देवी मार्ग के बाद अब नेशनल हाईवे पर गिरा मलबा; यात्रियों में दहशत

Published: Tue, 16 Sep 2025 09:00 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से हालात गंभीर हैं। राजौरी जिले में कोटरंका-खवास सड़क भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई ...और पढ़ें

नेशनल हाईवे पर मलबा ढहने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किल (एजेंसी फोटो)
नेशनल हाईवे पर मलबा ढहने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किल (एजेंसी फोटो)

डिजिटल डेस्क, राजौरी। जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और भारी बारिश का कहर जारी है। राजौरी जिले में भूस्खलन से कोटरंका-खवास सड़क को भारी नुकसान हुआ है।

वहीं, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को पहले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा और शाम को उनसे फोन पर बात करने के बाद यकीन दिलाया कि इस समस्या के समाधान के लिए अगले चौबीस घंटों में कुछ ठोस कदम उठाए जाएंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज दोपहर को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि अगर केंद्र सरकार इसकी बहाली को सुनिश्चित नहीं बना सकता तो वह इसे हमोर हवाले कर दे। इसके साथ ही उन्होेंने इस विषय में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखने की भ्ीा जानकारी दी थी।