Move to Jagran APP

सुंदरबनी में जाम की समस्या गहराई

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : नगर में जाम की परेशानी बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा स

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 May 2018 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 05:57 PM (IST)
सुंदरबनी में जाम की समस्या गहराई
सुंदरबनी में जाम की समस्या गहराई

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : नगर में जाम की परेशानी बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती बरतने के बाद जाम की समस्या से लोगों ने कुछ दिनों तक तो निजात पाई थी। अब धीरे-धीरे सुंदरबनी में फिर जाम की समस्या बढती जा रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

loksabha election banner

स्थानीय निवासी अश्विनी कुमार, संजय कुमार, गौतम, सौरभ आदि ने बताया कि हर वक्त शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। विशेषकर कांगड़ी सड़क और अस्पताल मार्ग पर हमेशा ही जाम लगा रहता है। जिससे आने जाने वाले लोगों और आम राहगीरों के साथ-साथ बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष पनप रहा है। लोगों ने बताया कि पहले पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती बरतने के बाद जाम की समस्या से निजात मिली थी लेकिन अब फिर स्थिति जस की तस हो चुकी है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह सुंदरबनी शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.