भैरव देव की झांकी में उमड़े भक्त
जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर के जवाहर नगर क्षेत्र में रविवार को भैरव देव की झांकी निकली। इस झांकी क
जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर के जवाहर नगर क्षेत्र में रविवार को भैरव देव की झांकी निकली। इस झांकी को देखने के लिए काफी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ी। युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
दोपहर करीब दो बजे जवाहर नगर के मंदिर से भैरव देव की झांकी आरंभ किया गया जो विभिन्न बाजारों से होती हुई पीपल मोड़ तक गई। यहां से वापस विभिन्न बाजारों से होते हुए जवाहर नगर मंदिर तक पहुंची। रविवार को भैरव देव की झांकी के साथ काफी संख्या में युवाओं की भीड़ चल रही थी। युवतियां व महिलाएं घरों की छतों के ऊपर से भैरव देव की झांकी व भैरव देव का नाच देख रही थी। होली के दिनों में नगर में पिछले कई सदियों से भैरव देव की झांकी निकाली जा रही है। इस झांकी को देखने के लिए काफी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ी रहती है। वहीं, भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों के साथ- साथ सीमा सुरक्षा बल व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था। सोमवार को भी जवाहर नगर में भैरव देव की झांकी निकाली जाएगी।