सड़क हादसों में चार घायल
जागरण संवाददाता राजौरी राजौरी जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में च
जागरण संवाददाता, राजौरी :
राजौरी जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई को शुरू कर दी है।
ब्लॉक मेडिकल चिकित्सा अधिकारी कंडी इकबाल मलिक ने कहा कि कंडी-बुद्धल रोड पर केवल गांव में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। तीनों घायलों को बुद्धल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। यहां पर तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज राजौरी रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान जगदेव सिंह पुत्र सोबा राम, मुहम्मद असलम पुत्र मुहम्मद बशीर, शेर सिंह पुत्र मजार सिंह तीनों निवासी फलनी, बुद्धल के रूप में हुई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस बीच, राजौरी के स्वारी गांव के निवासी अर्जुन सिंह पुत्र चमैल सिंह की बाइक ऑटो से टकरा गई। इस हादसे में अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में भी पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया है।