Move to Jagran APP

मोगला क्षेत्र में मक्की की फसल मे नुकसान

संवाद सहयोगी कालाकोट मोगला क्षेत्र में किसानों ने अपनी मेहनत के बल पर मक्की की जिस फसल क

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 09:41 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 09:41 AM (IST)
मोगला क्षेत्र में मक्की की फसल मे नुकसान

संवाद सहयोगी, कालाकोट : मोगला क्षेत्र में किसानों ने अपनी मेहनत के बल पर मक्की की जिस फसल को तैयार किया था। वह मक्की फसल किसानों की परवान नहीं चढ़ी और आंधी तूफान से करीब 50-60 प्रतिशत फसल किसानों की टूट कर धराशायी हो गई। जिसे देख किसान परेशान हो रहे हैं और उनकी चिता बर्बाद फसल को लेकर बढ़ती जा रही हैं।

loksabha election banner

वहीं, फसल के नुकसान संबंधित जानकारी देते हुए सरपंच मास्टर केवल शर्मा ने बताया कि मोगला क्षेत्र के गांव सियालसुई, गुलाबगढ़, धनोरा, केशगढ़, अखर, गोल, मरोट, कलवाना, खियुन, कलयार आदि गांव में मक्की की फसल आंधी से तहस-नहस हो गई और किसानों का काफी नुकसान हुआ है।

वहीं, सरपंच ने बताया कि किसान बर्बाद फसल को लेकर काफी सदमे में हैं। प्रशासन से यही गुहार है कि वह किसानों की बर्बाद फसल का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा देकर राहत प्रदान करें। जिससे किसानों की जो परेशानी फसल को लेकर है वह परेशानी दूर हो सके।

वहीं, भाजपा मंडल प्रधान मोगला विजय कुमार ने भी टीम के साथ मोगला की छह पंचायतों का दौरा कर फसल नुकसान का जायजा लिया। किसानों की मक्की की फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई है। उन्होंने प्रशासन से भी गुहार लगाई है कि किसानों की बर्बाद फसल की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला आयुक्त तक भेजी जाए और किसानों को राहत प्रदान करने को उचित कदम उठाए जाएं।

मंडल प्रधान के साथ इस दौरे में किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन कुमार, महासचिव संजीव कुमार, अंचल सिंह, जगपाल, गणेश कुमार आदि टीम के सदस्य उनके साथ मौजूद रहे। सभी ने हुए नुकसान की जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.