विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajouri News: बस चालक ने गति पर खोया नियंत्रण, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, नौ लोग घायल

By gagan kohli Edited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 27 Jan 2024 10:33 PM (IST)

मिनी बस डोंगा गांव के पास खाई में जा गिरी। इस बस हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

बस चालक ने गति पर खोया नियंत्रण, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस।
बस चालक ने गति पर खोया नियंत्रण, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस।

जागरण संवाददाता, राजौरी। राजौरी से डोंगा ककोड़ा जा रही मिनी बस डोंगा गांव के पास खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजौरी में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया है जबकि वाहन का चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

खाई में गिरी मिनी बस

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम सात बजे के करीब राजौरी से डोंगा ककोड़ा की तरफ जा रही मिनी बस संख्या नंबर जेके11-5057 जैसे ही डोंगा क्षेत्र में पहुंची। उसी समय तेज गति होने के कारण मिनी बस का चालक अपने वाहन से संतुलन खो बैठा और मिनी बस सीधी खाई में जा गिरी। उसी समय आसपास के लोगों ने राहत का कार्य शुरू कर दिया और घायलों को वाहन से निकाल कर उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र मंजाकोट में पहुंचाया।

वाहन चालक की तलाश कर रही पुलिस

यहां पर सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज राजौरी रेफर कर दिया गया। यहां पर सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया है और वाहन चालक की तलाश के लिए भी पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: Rajouri Fire: एलओसी के करीब लगी भीषण आग, बारूदी सुरंगों में हो रहे धमाके; आग को काबू करने में जुटे सुरक्षाकर्मी

ये रहे घायलों के नाम

कुलजम बेगम पत्नी मुहम्मद रफीक निवासी तंडवाल राजौरी, मुहम्मद अयान पुत्र मुहम्मद यूनिस निवासी ककोड़ा, आबिद हुसैन पुत्र मुहम्मद नसीर निवासी ककोड़ा उम्र, रुकसाना कौसर पत्नी मुहम्मद यूनिस निवासी काकोड़ा, सोबिया कौसर पत्नी मुहम्मद याकूब निवासी पुलियालियां, वसीम खान पुत्र मुहम्मद रजाक निवासी ककोड़ा, मुहम्मद इबरार पुत्र मुहम्मद रजाक निवासी ककोड़ा, गुल हुसैन पुत्र फिरोजदीन निवासी काकोड़ा खादिम हुसैन पुत्र अब्दुल हुसैन निवासी काकोड़ा के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें: Srinagar News: आतंकी फंडिंग में शामिल हिजबुल आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर, जारी किया गया नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।