दूसरे जत्थे के 1500 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
जागरण संवाददाता, राजौरी : बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा पर जा रहे नौ बच्चों सहित 918 श्रद्धालुआ
जागरण संवाददाता, राजौरी : बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा पर जा रहे नौ बच्चों सहित 918 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था पुंछ के लिए रवाना हो गया। वहीं, दूसरे जत्थे में शामिल 1500 शिवभक्त रविवार की सुबह बाबा चट्टानी (श्री बुड्ढा अमरनाथ) के दर्शन करने के बाद वापस जम्मू के लिए रवाना हो गए।
रविवार को तीसरे जत्थे में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि के श्रद्धालु शामिल थे। पंजीकृत 22 वाहनों में सवार होकर करीब एक बजे श्रद्धालु राजौरी आधार शिविर में पहुंचे। यहां पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। रविवार को आधार शिविर राजौरी में स्वर्णकार संघ के लोगों द्वारा यात्रियों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा दी जा रही है।
बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से शिवभक्त आ रहे हैं। यात्रा में शामिल शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
मध्यप्रदेश से यात्रा पर आए मंगल कशवा ने कहा कि मैं पहली बार इस यात्रा पर आया हूं। इस यात्रा की पूरे देश में धूम मची हुई है। हर जगह पर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। लोगों ने सुना था कि राजौरी, पुंछ में आतंकवाद है, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ भी नहीं है। सभी लोग प्रेम के साथ रह रहे हैं।
अपने साथियों के साथ आए उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के बजरंग दल के नगर संयोजक विपिन कर्मा ने कहा, मैं पहली बार यात्रा पर निकला हूं। इस यात्रा में हमें और भी कई धाíमक स्थलों को देखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन करेंगे, लेकिन भगवान शंकर का बुलावा आया तो हजारों किलोमीटर दूर से वह बाबा के दर्शन के लिए पहुंच गए हैं। बस अब बाबा के दर्शन का इंतजार है।
पहले था यात्रा को लेकर डर, अब नहीं आनंद शर्मा, रानी शर्मा, दुर्गा कर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र के बारे में काफी कुछ सुना था। यात्रा पर आने से पहले मन में एक डर सा था, लेकिन अब डर दूर हो गया है। इस यात्रा में सुरक्षा के काफी कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ-साथ यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
अगली बार बच्चों को लेकर आएंगे
उत्तर प्रदेश के आलोक ने बताया कि मैं पहली बार 2014 मे आया था। इस बार अपने साथियों को भी लाया हूं। मेरे क्षेत्र से 56 लोग आए हैं। अगली बार बच्चों को भी साथ लाएंगे।
----
सभी धर्मो के लोग कर रहे यात्रियों का स्वागत
बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शनको आने वाले विद्याíथयों का हर जगह पर सभी धर्मो के लोग जोरदार स्वागत कर रहे हैं। खासकर पुंछ जिले की मंडी तहसील में यात्रियों का मुस्लिम एवं सिख समुदाय के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है जो कि एक मिसाल है। हर वर्ष इस यात्रा के दौरान यात्रियों का इसी तरह से स्वागत किया जाता है।