खस्ताहाल मार्ग बना मुसीबत
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : गांव काली से टांडा की ओर जाने वाली सड़क मार्ग इतनी खस्ता हालत है
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 08:41 AM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 08:41 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : गांव काली से टांडा की ओर जाने वाली सड़क मार्ग इतनी खस्ता हालत है कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जर्जर हालत पर वाहन चलाने में भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए।
अजय कुमार, विनोद कुमार, राजपाल ¨सह, दौलत राम आदि ने कहा कि इस सड़क मार्ग पर तारकोल पड़े हुए करीब एक दशक से भी अधिक समय हो चुका है, लेकिन उसके बाद मार्ग की मरम्मत एक बार भी नहीं की गई है। जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। इस संबंध में प्रशासन से कई बार जानकारी देने के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें