दशकों से मार्ग की हालत जर्जर, लोगों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, राजौरी : कोटधड़ा से पीढ़ी जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत होने के कारण
जागरण संवाददाता, राजौरी :
कोटधड़ा से पीढ़ी जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत होने के कारण आम लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग की मरम्मत को लेकर स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मार्ग की दशा में सुधार लाया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में जोरदार प्रदर्शन का सिलसिला शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शनकारी कमल किशोर, सुभाष चंद्र, मुहम्मद रफीक आदि ने कहा कि पिछले कई दशकों से इस मार्ग की हालत जर्जर बनी है। मार्ग की जर्जर हालत होने के कारण कोई भी वाहन चालक मार्ग पर वाहन नहीं चला रहा है। जिससे हर रोज स्थानीय लोगों को कई घंटों का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। वह प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद मार्ग की मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जिससे दिन ब दिन आम लोगों की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द मार्ग की हालत में सुधार लाने के लिए प्रयास किया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में जोरदार प्रदर्शन का सिलसिला शुरू किया जाएगा।