पत्रकार संघ ने बांटी बच्चों को किताबें
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के बाल आश्रम में पत्रकार संघ द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम र
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के बाल आश्रम में पत्रकार संघ द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया जिसमें बाल आश्रम नौशहरा में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें बांटी गई।
बच्चों को संबोधित करते हुए पत्रकार संघ नौशहरा के चेयरमैन डॉ. बीके शर्मा ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। खुशी बांटो तो बढ़ती है इसलिए संगठन द्वारा कई वर्षो से दीपावली के उपलक्ष्य में बाल आश्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा ह।
वहीं राज कुमार संयोजक पत्रकार संघ नौशहरा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इस मौके पर संघ के सदस्यों द्वारा बच्चों के संघ आश्रम में आतिशबाजी की गई।
कार्यक्रम में संगठन के वाइस चेयरमैन रामेश कुमार, विनोद कुमार, कुलदीप चौधरी, सुनील कुमार, विनय कुमार आदि भी उपस्थित थे।