भाजपा ने वार्ड सात से बदला उम्मीदवार
जागरण संवाददाता, राजौरी : वीरवार को भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें वाड
जागरण संवाददाता, राजौरी :
वीरवार को भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें वार्ड सात से व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन इसके बाद पार्टी ने विजय गुप्ता का टिकट काटकर कौशल गुप्ता को कर दिया। बार्ड सात से कौशल गुप्ता चुनावी मैदान में उतरेंगे और इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
इस वार्ड से कांग्रेस ने पहले ही राजेश गुप्ता यह भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं, उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था। राजेश गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। राजेश गुप्ता को कड़ी टक्कर देने के उद्देश्य से ही भाजपा ने अपना चेहरा बदल दिया है। कौशल गुप्ता युवा एवं तेज तर्रार नेता के तौर पर जाने जाते है। अब देखना यह होगा की कौशल गुप्ता राजेश गुप्ता को हरा कर सीट पर कब्जा कर सकते है या नहीं।