भिबर गली नाके पर तैनात 26 पुलिस कर्मी क्वारंटाइन
राजौरी में आए चार नए मामलों में दो सेना के जवान भी शामिल हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुंछ प्रशासन ने भिबर गली नाके पर तैनात 26 पुलिस के जवानों व अधिकारियों को क्वारंटाइन केंद्र में भेज दिया गया है।
जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी व पुंछ दोनों जिलों में वीरवार को कोरोना के छह संक्रमित मामले आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। नए संक्रमित मामलों में राजौरी जिले से चार व पुंछ से दो हैं। राजौरी में आए चार नए मामलों में दो सेना के जवान भी शामिल हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुंछ प्रशासन ने भिबर गली नाके पर तैनात 26 पुलिस के जवानों व अधिकारियों को क्वारंटाइन केंद्र में भेज दिया गया है। क्योंकि बुधवार शाम को भिबर गली नाके के प्रभारी की गर्भवती पत्नी में कोरोना पाया गया था। पुंछ में गर्भवती महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद प्रशासन ने कई इलाकों को रेड जोन व बफर जोन घोषित कर दिया है।
अतिरिक्त जिला आयुक्त राजौरी ठाकुर शेर सिंह ने कहा कि जिले से भेजे गए नमूनों में से चार की रिपोर्ट हमारे पास आई है, जिनमें से दो सेना के जवान हैं। उन्होंने कहा कि सेना के दोनों जवान पहले से ही क्वारंटाइन केंद्र में है और दो अन्य मामले कालाकोट उप जिला के हैं। ये दोनों भी पहले से ही क्वारंटाइन केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि चारों मामलों के सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच पुंछ जिले में दो और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें एक मुंबई से लौटा है। जबकि अन्य व्यक्ति का यात्रा इतिहास अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दूसरी ओर भिबर गली नाका पर तैनात 26 पुलिस कर्मियों को भी हटा दिया गया है। इन सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया। में भेज दिया गया है। इन नाके के प्रभारी पुलिस अधिकारी की गर्भवती पत्नी की रिपोर्ट बुधवार शाम को पाजिटिव आई थी उसके बाद प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है। नाके पर अन्य अधिकारियों व जवानों को तैनात कर दिया गया है। पुंछ में शीश महल से जिला मिनी सचिवालय तक रेड जोन
पुंछ : जिला मजिस्ट्रेट पुंछ राहुल यादव ने पाíकंग चौक शीश महल से पुंछ शहर में मिनी सचिवालय तक के क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया है। आसपास से सौ मीटर के क्षेत्र को बफर जोन घोषित कर दिया है। इसी प्रकार, ऊपरी धारगालून, गलुता और मेंढर सब डिवीजन की हरनी पंचायतों को रेड जोन घोषित कर दिया है। निक्का, गुरसाई, हरमुटा, अढी, मरदन शाह, कंडी गलुता, संडोट व बेहोरती को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। जिन इलाकों को रेड जोन घोषित किया गया है उन इलाकों में प्रभावित महिला का यात्रा इतिहास रहा है। महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ इन क्षेत्रों में चंद रोज पहले रही है। जिला आयुक्त पुंछ का कहना है कि रेड जोन घोषित किए गए सभी क्षेत्रों में लोगों के आने जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी और किसी भी प्रकार की वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी और दुकानों भी पूरी तरह से बंद रहेंगी।