साइकिल से हिमाचल से पुंछ पहुंचे दो युवक
लॉकडाउन के कारण जहां-तहां फंसे लोग अपने घर पहुंचने को बेताब हैं। इसी बेताबी में दो युवक साइकिल पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश से पहुंच पहुंच गया।
जागरण संवाददाता, राजौरी : लॉकडाउन के कारण जहां-तहां फंसे लोग अपने घर पहुंचने को बेताब हैं। इसी बेताबी में दो युवक साइकिल पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश से पहुंच पहुंच गया। इस सफर में उसे सात दिन लग गए, लेकिन घर पहुंच कर वह चैन की सांस ले रहा है।
पुंछ जिले के दो युवक मंडी तहससील के चिकरी बन गांव के रहने वाले शब्बीर अहमद और मुहम्मद फारूक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के बाद मजदूरी बंद हो गई। फिर उसके सामने दाने-दाने को मोहताज होने की नौबत आ गई। फिर उन्होंने साइकिल पर सवार होकर हिमाचल से पुंछ तक का सफर करने को ठाना। वीरवार को पुंछ थाने एक टीम ने कलाई पुल पर साइकिल पर यात्रा कर रहे दोनों युवकों को रोका। उन दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि वे कांगड़ा से आ रहे हैं और अपने घर जा रहे हैं। दोनों ने सात दिन में सफर तय किया। दोनों को तत्काल पकड़ कर क्वारंटाइन केंद्र में भेज दिया। जिला आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने कहा कि दोनों युवकों की क्वारंटाइन में जांच की जाएगी। चौदह दिन के बाद सब ठीक रहा तो दोनों को घर भेज दिया जाएगा।