छह दिन के बाद नौशहरा में लोगों को मिला पानी
संवाद सहयोगी नौशहरा पीएचई विभाग द्वारा छह दिन के बाद वीरवार को कस्बे में पानी सप्लाई छा
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 01:19 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 01:19 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : पीएचई विभाग द्वारा छह दिन के बाद वीरवार को कस्बे में पानी सप्लाई छोड़ जाने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली है। नौशहरा में पीएचई विभाग द्वारा छह दिन से पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही थी। इससे कस्बे के लोग बूंद बूंद के तरस गए थे। लोगों को रसोई से लेकर शौचालय के लिए पानी बाजार से खरीद कर लाना पड़ रहा थ। पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को लोगों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था। उसके बाद पीएचई विभाग द्वारा वीरवार को पीने के पानी की सप्लाई दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें