Move to Jagran APP

अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से गहराया पेयजल संकट

सप्ताह से पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कामछोड़ों हड़ताल के साथ साथ धरना प्रदर्शन कर रहे है लेकिन अभी तक इनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया। जबकि अब लोगों को पीने के पानी की समस्या के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 01:18 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 01:18 AM (IST)
अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से गहराया पेयजल संकट
अस्थायी कर्मियों की हड़ताल से गहराया पेयजल संकट

जागरण संवाददाता, राजौरी :सप्ताह से पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कामछोड़ों हड़ताल के साथ साथ धरना प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन अभी तक इनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया। जबकि अब लोगों को पीने के पानी की समस्या के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

स्थानीय लोग भी राज्य प्रशासन व पीएचई विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रहे है कि जल्द से जल्द अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए ताकि आम लोगों को पीने के पानी से संबंधित जो समस्याएं पेश आ रही है वह दूर हो सके।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी विनोद कुमार, अजय शर्मा शकील कुमार आदि ने कहा कि पिछले दो सप्ताह से हम लोगों अपनी मांगों को लेकर कामछोड़ों हड़ताल पर चल रहे है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते अभी तक हम लोगों की अभी तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। हम लोगों को न तो वेतन जारी किया जा रहा है और न ही स्थायी करने के लिए कोई कार्य किया जा रहा है। कर्मचारियों ने साफ कह दिया है कि जब तक हम लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हम लोगों का धरना प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।

वहीं कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हर क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बढ़ती ही जा रही है। लोग पीने के पानी के लिए हैंडपंपों व प्राकृतिक जल स्त्रोतों का रुख कर रहे है। लोगों को हैंडपंपों व प्राकृतिक जलस्त्रोतों से पानी लाते देखा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.