Move to Jagran APP

अज्ञात बीमारी से हर रोज मर रही हजारों मछलियां

सुंदरबनी के ज्ञान गंगा आश्रम में बने सरोवर में किसी अज्ञात बीमारी से रोजाना हजारों मछलियां मर रही हैं। लेकिन शिकायत करने के बावजूद अभी तक मत्स्य पालन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 01:41 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 01:41 AM (IST)
अज्ञात बीमारी से हर रोज मर रही हजारों मछलियां
अज्ञात बीमारी से हर रोज मर रही हजारों मछलियां

जागरण संवाददाता, राजौरी :

loksabha election banner

सुंदरबनी के ज्ञान गंगा आश्रम में बने सरोवर में किसी अज्ञात बीमारी से रोजाना हजारों मछलियां मर रही हैं। लेकिन शिकायत करने के बावजूद अभी तक मत्स्य पालन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।

स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि सरोवर में काफी मछलियां हैं और इस सरोवर से मछलियों को पकड़ने पर पूरी तरह से रोक है। जिस कारण से सरोवर में काफी बड़ी बड़ी मछलियां भी हैं। जो श्रद्धालु आश्रम में आते हैं वह इस सरोवर में आकर मछलियों को देखते है और इन्हें आटा भी डालते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से किसी अज्ञात बीमारी के कारण लगातार मछलियां मर रही हैं। रोजाना मरी हुई हजारों मछलियों को बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मछली पालन विभाग द्वारा इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिस कारण से हर रोज मछलियां मर रही है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द टीम क्षेत्र का दौरा करके यह जांच करे की आखिर मछलियां किन कारणों से मर रही है व इसका उपाय करे ताकि मछलियां जीवत रह सके।

इस इस संबंध में मत्स्य पालन पालन विभाग के अधिकारी मुहम्मद रफीक का कहना है कि जल्द ही टीम को सुंदरबनी भेज कर पूरी जांच करवाई जाएंगी और पानी में दवा आदि मिलाकर मछलियों को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.