बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया
संवाद सहयोगी सुंदरबनी नेहरू युवा केंद्र राजौरी की तरफ से हाई स्कूल हथल में युवा संसद
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : नेहरू युवा केंद्र राजौरी की तरफ से हाई स्कूल हथल में युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कैप्टन बालकृष्ण शर्मा ने की। इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन पुष्कर राज शर्मा, अमरजीत शर्मा और अमित कुमार व आईसीडीएस की बिदु शर्मा ने ग्रामीणों व अन्य गणमान्य लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, नेशनल न्यूट्रिशन मंथ और स्वच्छता भारत अभियान के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के धीरज शर्मा राजेंद्र कुमार और गोयल ठाकुर ने भी लोगों को जागरूक किया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका उषा शर्मा ने आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लोगो को जागरूक करने वाले बच्चों को नेहरू युवा केंद्र द्वारा सम्मानित किया गया।