सिविल डिफेंस ने 50 छात्रों को बांटे प्रमाणपत्र
संवाद सहयोगी सुंदरबनी क्षेत्र में सिविल डिफेंस द्वारा बुधवार को आइटीआइ में कार्यक्रम का आय
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : क्षेत्र में सिविल डिफेंस द्वारा बुधवार को आइटीआइ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आइटीआइ में चंद रोज पहले प्रशिक्षण हासिल किए सिविल डिफेंस के 50 छात्रों को प्रमाण पत्र भेंट किए गए। इस मौके पर एडीसी विनोद कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और सिविल डिफेंस की डिविजनल ड्यूटी बॉर्डर विमला पठानिया उपस्थित रहे।
छात्रों को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि आज के दौर में सिविल डिफेंस का महत्व और भी बढ़ गया है, जिसको देखते हुए प्रत्येक शिक्षण संस्थान में छात्रों को सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण के लिए बिल्कुल निपुण होना चाहिए। इससे आपदाओं के दौरान या अचानक आने वाली आपातकालीन परिस्थितियों में सिविल डिफेंस के निपुण सदस्यों की सेवाएं ली जा सकती हैं और बड़े खतरे को भी टाला जा सकता है। वहीं, विमला पठानिया ने कहा कि पहले ही प्रशिक्षण संस्थान के करीब 50 छात्र एवं छात्राओं ने प्रशिक्षण दिया था, जिनको आज प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।