सड़क हादसे में दंपती घायल
जागरण संवाददाता राजौरी जम्मू-पुंछ हाईवे पर चिंगस क्षेत्र में मारुति कार व सैन्य वाहन की ट
जागरण संवाददाता, राजौरी : जम्मू-पुंछ हाईवे पर चिंगस क्षेत्र में मारुति कार व सैन्य वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजौरी रेफर किया गया है, जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नूरजहां अपने पति मुहम्मद इकबाल निवासी राजौरी के साथ अपनी मारुति कार में सवार होकर राजौरी की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार चिंगस क्षेत्र में पहुंची, उसी समय सामने से आ रहे सैन्य वाहन के साथ कार टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अन्य वाहनों में डालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजौरी पहुंचाया। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।